विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी को मिला एक और हॉलीवुड फिल्म का प्रस्ताव

By Edited By:
Published: Sat, 28 Dec 2013 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2013 08:42 AM (IST)

मुंबई। निर्देशक बैज लुहरमैन की फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबाय' में छोटी सी भूमिका निभाने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक बैज लुहरमैन की फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबाय' में छोटी सी भूमिका निभाने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन को एक और हॉलीवुड फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला है। यह फिल्म मशहूर लेखक विकास स्वरूप के लोकप्रिय उपन्यास 'सिक्स सस्पेक्ट' पर आधारित है। इससे पहले स्वरूप के ही एक अन्य उपन्यास 'स्लमडॉग मिलियनेयर' पर इसी नाम की फिल्म बन चुकी है।

बीबीसी और स्टारफील्ड प्रोडक्शंस ने फिल्म में काम करने के लिए बिग बी से संपर्क किया है। जाने माने अर्जेटीनियाई फिल्म निर्देशक पाब्लो ट्रापेरो फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बिग बी फिल्म में कौन सा किरदार निभाएंगे और इसके लिए उन्होंने अपनी रजामंदी दी है या नहीं। बिग बी ने इससे पहले ऑस्कर विजेता लियोनार्डो डी कैप्रियो अभिनीत फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबाय' में मेयर वोल्फशेम नाम का किरदार निभाया था। फिल्म विख्यात अमेरिकी लेखक एफ स्कॉट फिट्जगेराल्ड के इसी नाम के लिखे गए उपन्यास पर आधारित थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर