विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

25 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे कुणाल और सोहा!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 04 Dec 2014 12:09 PM (IST)Updated: Thu, 04 Dec 2014 12:25 PM (IST)

सोहा अली खान और कुणाल खेमू जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने इस साल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सोहा अली खान और कुणाल खेमू जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने इस साल जुलाई में सगाई की थी। खबरों की मानें तो दोनों 25 जनवरी 2015 को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे।

एक सूत्र ने बताया, 'कुणाल और सोहा 25 जनवरी को शादी कर रहे हैं। लेकिन वो बहुत सादे तरीके से शादी करेंगे। शादी में परिवार के करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्त ही शामिल होंगे।'

हालांकि सिंपल शादी के खबर के बारे में पूछे जाने पर उनके एक करीबी दोस्त हंस पड़े। उन्होंने कहा, 'खान-टैगोर परिवार में शादी सिंपल कैसे हो सकती है। सैफ-करीना की शादी में भी कुछ चुनिंदा लोग ही आए थे। सोहा और कुणाल ने भी 25 जनवरी को सादगीभरी शादी करने का फैसला किया है। लेकिन हमें लगता है कि आखिरकार ये शानदार तरीके से होगी।'

पढ़ेंः इसलिए 2016 में शादी करेंगे रणबीर और कट्रीना!

पढ़ेंः फिर सबसे सेक्सी महिला बनीं प्रियंका चोपड़ा