Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये क्‍या...दीपिका के बॉयफ्रेंड से एक लड़के को हुआ प्‍यार!

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 05 Jun 2015 05:59 PM (IST)

    चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दीपिका पादुकोण के बॉयफ्रेंड से किसी लड़के को प्‍यार हो गया है ! जी हां, उसने खुद अपने इस प्‍यार का इजहार किया है और वो भी टि्वटर जैसे सार्वजनिक मंच पर। आपको बता दें कि ये लड़का कोई आम लड़का नहीं है, बल्कि

    नई दिल्ली। चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दीपिका पादुकोण के बॉयफ्रेंड से किसी लड़के को प्यार हो गया है ! जी हां, उसने खुद अपने इस प्यार का इजहार किया है और वो भी टि्वटर जैसे सार्वजनिक मंच पर। आपको बता दें कि ये लड़का कोई आम लड़का नहीं है, बल्कि अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना के पति हैं, जिन्हें दीपिका पादुकोण के बॉयफ्रेंड से से प्यार हो गया है !

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चलिए बातों को ज्यादा घूमाते नहीं हैं और आपको बता ही देते हैं कि आखिर यहां किसकी इतनी चर्चा हो रही है। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं कुणाल कपूर की, जो 'रंग दे बसंती' और 'लव शव ते चिकन खुराना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं और अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना के पति हैं।

    तो इसलिए सनी लियोन मिस कर देंगी आइफा अवॉर्ड्स

    उन्होंने खुद कहा है कि उन्हें दीपिका पादुकोण के बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से प्यार हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर अपने इस प्यार का इजहार किया है। आप खुद ही पढ़ लीजिए उनका ये ट्वीट, फिर आपको यकीन हो जाएगा।

    और तो और कुणाल कपूर के इस ट्वीट के बाद रणवीर सिंह ने भी ट्वीट कर इस प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा है, 'हाहाहाहाहा, लव यू कुन्नु।' तो अब तो आपको पूरा माजरा समझ में आ गया हो।

    शाहरुख की इस साल सिर्फ यही फिल्म होगी रिलीज

    दरअसल, आज रणवीर सिंह की फिल्म 'दिल धड़कने दो' रिलीज हुई है अौर इस फिल्म को देखने के बाद कुणाल कपूर उन पर फिदा हो गए हैं और उन्हें उनसे प्यार हो गया है, मगर वैसा वाला नहीं, जैसा आप सोच रहे थे।