विवादों में फंसी सनी लियोन नहीं करेंगी आइफा अवॉर्ड्स में शिरकत
आज से आइफा का शानदार आगाज हो रहा है। इसमें ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए सभी बॉलीवुड सितारे मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में मौजूद होंगे, मगर अफसोस ...और पढ़ें

मुंबई। आज से आइफा का शानदार आगाज हो रहा है। इसमें ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए सभी बॉलीवुड सितारे मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में मौजूद होंगे, मगर अफसोस सनी लियोन इसे मिस कर देंगी। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और आइफा में शामिल नहीं होने पर अफसोस भी जताया है।
फिल्म रिव्यू: दिल धड़कने दो (3.5 स्टार)
दरअसल, सनी लियोन इस दौरान 'एमटीवी स्पिल्ट्सविला' की शूटिंग में बिजी रहेंगी। वह इस रियलिटी शो को होस्ट करने वाली हैं। ये रहा उनका ट्वीट।

इस साल आइफा में बॉलीवुड की युवा पीढ़ी धमाल करने की तैयारी में है। जहां एक ओर सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर और परिणिति चोपड़ा अपनी परफॉर्मेस से जलवा बिखेरेंगी, वहीं रणवीर सिंह और अजरुन कपूर कार्यक्रम का संचालन करते दिखाई देंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।