विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कृष 3 के ट्रेलर ने हॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ा

By Edited By:
Published: Mon, 19 Aug 2013 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2013 09:27 AM (IST)

रितिक रोशन की फिल्म 'कृष 3' के रिलीज होने में अभी लगभग ढाई महीने का वक्त बाकी है, लेकिन यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रितिक रोशन की फिल्म 'कृष 3' के रिलीज होने में अभी लगभग ढाई महीने का वक्त बाकी है, लेकिन यह फिल्म तो अभी से नए-नए रिकॉर्ड बनाने में लगी है। कृष 3 का ट्रेलर यूट्यूब पर इतना हिट हो चुका है कि यह यह किसी भी हिंदी फिल्म का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर बन चुका है। यही नहीं कृष 3 के ट्रेलर ने हॉलीवुड की 'एवेंजर्स' और 'थोर' जैसी फिल्मों के ट्रेलर को भी पीछे छोड़ दिया है।

सिर्फ एक क्लिक करके देखिए कृष 3 का ट्रेलर

कृष 3 के ट्रेलर को यू ट्यूब पर लॉन्च हुए अभी मुश्किल से 14 दिन हुए हैं और इसे 1.35 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स के ट्रेलर को लगभग 60 लाख और थोर को लगभग 33 लाख लोगों ने ही अब तक देखा है। कृष 3 का ट्रेलर लॉन्च होते हुए ही लोगों के बीच जबदरस्त लोकप्रिय हो गया था। लॉन्च होने के 6 दिन के भीतर इसे लगभग 70 लाख लोग देख चुके थे।

कृष के सीक्वल कृष 3 में रितिक रोशन एक एक्शन हीरो के किरदार में हैं। रितिक भी अपनी फिल्म के ट्रेलर के इतने लोकप्रिय होने से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों को इतना शानदार रिस्पॉन्स' देखकर बहुत खुश हूं।' विवेक ओबरॉय, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत भी फिल्म में उनका साथ दे रहे हैं। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर