कृति सेनन की बहन भी बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू!
बॉलीवुड में अपने पैर जमाने वाली कृति सेनन की बहन नुपुर भी अभिनय के क्षेत्र में हाथ आजमाने का मन बना रही हैं, जिसके लिए कृति उनकी काफी मदद कर रही हैं।
मुंबई-(मीड-डे)। कृति सेनन की बहन नुपुर मुंबई शिफ्ट हो गई हैं। वो इन दिनों पेज 3 पार्टीज में अपनी बहन के साथ खूब नजर आ रही हैं। खबरें हैं कि नुपुर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने का मन बना चुकी हैं, जिसके लिए उनकी बहन कृति उनकी काफी मदद कर रही हैं।
आलिया फिर बनेंगी वरुण की दुल्हनियां, आज होगा एलान!
वैसे तो कृति इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'राबता' की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन अपनी बहन को बॉलीवुड में जगह दिलाने के लिए भी वो काफी मशक्कत कर रही हैं। खबरें हैं कि कई फिल्ममेकर्स से भी उन्होंने नुपुर के लिए बातचीत की है।
कुश्ती के मैदान में दो-दो हाथ करती अनुष्का शर्मा
गौरतलब है कि कृति की फिल्म 'दिलवाले' की रिलीज से पहले नुपुर ने बहन के लिए एक स्पेशल वीडियो रिलीज किया था, तभी से वो काफी चर्चा में आ गई थीं। अभिनय में हाथ आजमाने की इच्छा रखने वाली नुपुर को गायन में भी काफी दिलचस्पी है। अब देखना होगा की आने वाले दिनों में नुपुर क्या बड़े पर्दे पर अपनी बहन को देंगी अभिनय में टक्कर।