आलिया फिर बनेंगी वरुण की 'दुल्हनियां', आज होगा एलान!
'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' के सीक्वल की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है। आलिया भट्ट और वरुण धवन ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि आज शाम चार बजे होगा बड़ा एलान।
नई दिल्ली। वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी जल्द ही फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' के सीक्वल में देखने को मिलेंगी। आज शाम चार बजे इसकी सार्वजनिक घोषणा हो जाएगी की फिल्म की शूटिंग का मुहूर्त क्या है। वरुण और आलिया ने ट्वीटर पर कुछ इस अंदाज में इस बात की जानकारी दी है।
कुश्ती के मैदान में दो-दो हाथ करती अनुष्का शर्माHey guys!! All Qs to be answered tomorrow at 4PM! Humpty still has his Dulhania BUT... @aliaa08 @varun_dvn @dharmamovies
— Karan Johar (@karanjohar) May 2, 2016
खबरे हैं कि धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का टाइटल 'बद्रिनाथ की दुल्हनियां' होगा, जिसका निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' ने साल 2014 में बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रर्दशन किया था, जिसके बाद निर्माता ने इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी की है। फिल्म में वरुण और आलिया के बीच के रोमांस को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
सलमान खान और 'सुल्तान' के डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्जThe "dulhania" is on the move!! Is this true though?? @dharmamovies @karanjohar @varun_dvn 💃🙃 pic.twitter.com/bEO427dGKE
— Alia Bhatt (@aliaa08) May 2, 2016
'बद्रिनाथ की दुल्हनियां' एक लव स्टोरी है, जिसकी कहानी उत्तर प्रदेश के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। करण जौहर ने अपनी फिल्म 'शुद्धि' से पहले 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' के सीक्वल पर काम शुरू किया है। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले साल ही यह सिनेमाघरो में दस्तक देगी।