कुश्ती के मैदान में दो-दो हाथ करती अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा 'सुल्तान' में रेसलर की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म से उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो एक पहवान को मैदान में पटकती नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली। 'सुल्तान' में सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा भी पहलवान की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें अनुष्का कुश्ती के मैदान में दो-दो हाथ करती नजर आ रही हैं। फिल्म से ही अनुष्का की ये तस्वीर देख कर आप दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे कि कैसे वो अपने दोनों हाथ से एक पहलान को मैदान में पटकती नजर आ रही हैं।
आमिर, सलमान के बाद अब 'बेफिक्रे' रणवीर भी बढ़ा रहे वजन!
फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का की जोड़ी पहली बार देखने मिल रही है, दोनों ने फिल्म के लिए काफी पसीना भी बहाया है। अनुष्का फिल्म में हरियाणा की शेरनी के नाम से मशहूर हैं। फिल्म के पहले टीजर में सलमान भी कुश्ती के मैदान में अपना दम दिखाते नजर आए। हर बार की तरह इस फिल्म में भी सलमान अपनी दमदार बॉडी दिखाने से नहीं चूकेंगे। टीजर में इसकी हम झलकियां देख चुके हैं।
छुट्टियां मनाने निकले अक्षय और ट्विंकल ने शेयर की ये तस्वीरें
फिल्म ही शूटिंग फिलहाल जारी है। अली अब्बास जफर निर्देशित यह फिल्म 6 जुलाई को रिलीज होगी। अनुष्का और सलमान के साथ फिल्म में रणदीप हुडा भी दमदार भूमिका में नजर आएंगे।