विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमेडी नाइट्स में क्‍यों बैन हुई इस कॉमेडियन की एंट्री?

By Edited By:
Published: Wed, 30 Jul 2014 09:10 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 09:50 AM (IST)

एक वक्त था जब कृष्‍णा अभिषेक ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कॉमेडी एक्ट करने से इंकार कर दिया था और आज उन्हें ही शो

News Article Hero Image

मुंबई। एक वक्त था जब कृष्‍णा अभिषेक ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कॉमेडी एक्ट करने से इंकार कर दिया था और आज उन्हें ही शो में बतौर मेहमान नहीं बुलाया जा रहा है। इस बात से कृष्‍णा अभिषेक का दिल दुखा है।
दरअसल, कृष्‍णा इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म 'एंटरटेनमेंट' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। कॉमेडी नाइट्स की टीम ने अक्षय को फिल्म प्रमोशन के लिए शो में आने का न्यौता दिया लेकिन कृष्‍णा को शो में नहीं बुलाया गया। जबकि, कृष्‍णा अक्षय के साथ कई टीवी शोज में फिल्म प्रमोशन के लिए जा चुके हैं। हाल ही में दोनों झलक दिखला जा के सेट पर भी गए थे।
कृष्‍णा ने एक अंग्र्रेजी अखबार को बताया, 'ये बहुत आश्चर्य की बात है कि कॉमेडी नाइट्स की क्रिएटिव टीम ने मुझे शो में नहीं बुलाया। जबकि, मैं कई शोज में जाकर फिल्म का प्रचार कर रहा हूं।'
बताया जाता है कि कुछ समय पहले जब कृष्‍णा को कॉमेडी नाइट्स के साथ एक कॉमेडी एक्ट करने का ऑफर दिया गया तो उन्होंने कहा था कि वे उन लोगों के साथ परफॉर्म नहीं करना चाहते हैं।

पढ़ें - अब इस कॉमेडियन से होगा कपिल का मुकाबला

क्लिक करके मिलिए कपिल शर्मा के ससुर जी से