विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुबई में शाहरुख ने रणवीर-दीपिका को मिलवाया

By Edited By:
Published: Wed, 25 Sep 2013 10:30 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 Sep 2013 10:31 AM (GMT+05:30)

फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की पूरी टीम शूटिंग के लिए दुबई गई हुई थी। इस दौरान शाहरुख ने फिल्म की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की पूरी टीम शूटिंग के लिए दुबई गई हुई थी। इस दौरान शाहरुख ने फिल्म की पूरी टीम को अपने दुबई वाले घर में बुलाया। इस बीच, रणवीर सिंह भी अपनी सबसे अच्छी दोस्त दीपिका पादुकोण से मिलने दुबई पहुंचे हुए थे। किंग खान ने रणवीर का भी स्वागत किया।

पढ़ें : दीपिका से मिलने दुबई पहुंचे रणवीर

सूत्रों ने बताया कि शूटिंग के दौरान फिल्म की टीम कई बार बादशाह के घर जा चुकी है। अभिषेक बच्चन, फराह खान, बोमन इरानी, सोनू सूद, विवान शाह सभी ने शाहरुख के घर पर जमकर मस्ती की। हालांकि शूटिंग खत्म कर टीम दुबई से वापस आ गई है।

गौरतलब है कि दुबई में रणवीर का कोई काम नहीं था, लेकिन अपनी दोस्त दीपिका से मिलने वे दुबई तक पहुंच गए। इससे पहले भी खबर आई थी कि जब दीपिका चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग करने साउथ गईं हुईं थीं उस वक्त भी रणवीर वहां पहुंच गए थे। रणवीर और दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में नजर आएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर