विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो यहां भी मारी बाजी, किंग खान बने 'मोस्ट अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी'

By Edited By:
Published: Sat, 26 Oct 2013 09:13 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2013 09:30 AM (IST)

मुंबई। किंग खान ने यहां भी बाजी मार ली है। जी हां बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सलमान खान, धौनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। किंग खान ने यहां भी बाजी मार ली है। जी हां बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सलमान खान, धौनी यहां तक की बिग बी को पीछे छोड़ सबसे 'अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी' बन गए हैं।

पढ़ें : जब सलमान ने खोला किंग खान के खर्राटे वाला वो राज

ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी की ओर से 16 शहरों में कराए गए एक सर्वे के मुताबिक शाहरुख खान भारत के सबसे अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी हैं। शाहरुख के बाद अमिताभ बच्चन और उसके बाद क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी हैं। सर्वे के मुताबिक आमिर खान, सलमान खान, कट्रीना कैफ, सचिन तेंदुलकर और मिथुन चक्रवर्ती हैं। ये सर्वे अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के लिए कराया गया था। भिन्न क्षेत्र से कुल 25 लोगों को चुना गया है।

सर्वे में सिर्फ उपरी खूबसूरती को ध्यान में नहीं रखा गया बल्कि सामाजिक योगदान को भी अहम बनाया गया है। इस सूची में माधुरी दीक्षित और अक्षय कुमार भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सलमान खान ने कहा था कि किसी को हराना हो तो काम से हराओ। उन्होंने इशारों में कह दिया था कि वे किंग खान को काम से मारना चाहते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर