विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किम करदाशियां के लिए अब प्रेग्‍नेंट होना हो सकता है रिस्‍की

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 10 Jan 2016 02:26 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2016 02:45 PM (IST)

जानीमानी रियलिटी टीवी स्‍टार किम करदाशियां अौर रैपर पति कान्‍ये वेस्‍ट को हाल ही में दूसरा बच्‍चा हुआ है। मगर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। जानीमानी रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां अौर रैपर पति कान्ये वेस्ट को हाल ही में दूसरा बच्चा हुआ है। मगर खबर है अब ये दंपत्ति कोई बच्चा नहीं चाहता है। दरअसल, डॉक्टरों ने बताया है कि किम के लिए अब प्रेग्नेंट होना बहुत ही जोखिम भरा साबित हो सकता है। ऐसे में उनको इससे बचना होगा।

'दिलवाले' की कमाई को लेकर भिड़े शाहरुख खान और रोहित शेट्टी

'एंटरटेनमेंट टूनाइट' के मुताबिक, 'किम का यह आखिरी बच्चा होगा। डॉक्टरों ने उन्हें बोल दिया है कि अगली बार प्रेग्नेंट होना उनके लिए ही रिस्की हो सकता है।' प्रेग्नेंसी के दौरान भी खबर आई थी कि किम को इस बार भी वैसी ही तकलीफ हुई, जैसी पिछली बार उनकी बेटी नॉर्थ के जन्म के वक्त हुई थी।

बिग बॉस के घर से बाहर हो चुकीं किश्वर मर्चेंट ने लगाया ये गंभीर आरोप

ऐसे में जाहिर सी बात है कि किम नहीं चाहेंगी कि अगली बार भी कोई मुसीबत हो। पिछले महीने ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद वो अपना वजन कम करने को लेकर भी काफी सक्रिय हो गई हैं। इसके लिए किम काफी कोशिश कर रही हैं।