विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना ने कराया रितिक का नुकसान

By Edited By:
Published: Fri, 27 Sep 2013 08:49 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2013 08:50 AM (IST)

फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान चोट लगने पर मस्तिष्क की सर्जरी करा चुके रितिक रोशन को डॉक्टरों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान चोट लगने पर मस्तिष्क की सर्जरी करा चुके रितिक रोशन को डॉक्टरों ने तीन महीने आराम करने की सलाह दी थी। इस दौरान खाली बैठने के बजाए फिल्म की अभिनेत्री कट्रीना कैफ ने न केवल सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' साइन कर डाली, बल्कि अपने प्रेमी रणबीर कपूर के साथ अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस (जेजे) की शूटिंग भी शुरू कर दी। अब जबकि रितिक आगामी 15 नवंबर से बैंग बैंग की शूटिंग शुरू करना चाहते हैं, तो कट्रीना के पास उनके लिए समय नहीं है।

तस्वीरों में देखें, कट्रीना का फिल्मी सफर

वह ये तारीखें रणबीर के साथ शूटिंग के लिए दे चुकी हैं। बैंग बैंग में कट्रीना और रितिक के 80 प्रतिशत दृश्य एक साथ हैं इसलिए शूटिंग के दौरान दोनों का मौजूद होना जरूरी है। कट्रीना की व्यस्तता को देखते हुए रितिक ने फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। खबर है कि कट्रीना दिसंबर में 12 दिन फिल्म की शूटिंग रितिक के साथ करेंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर