विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब सनी लियोन ने कट्रीना को भी पीछे छोड़ा

By Edited By:
Published: Thu, 25 Apr 2013 11:43 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2013 02:15 PM (IST)

आजकल लगता है सनी लियोन के सितारे खूब चमक रहे हैं। हालांकि सनी की बॉलीवुड में पहली फिल्म जिस्म 2 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आजकल लगता है सनी लियोन के सितारे खूब चमक रहे हैं। हालांकि सनी की बॉलीवुड में पहली फिल्म जिस्म 2 फ्लॉप रही। इसके बाद भी सनी ने हौसला रखा और दर्शकों को लुभाने के लिए आइटम नंबर का सहारा लिया।

सनी का यह एक्सपेरिमेंट अच्छा रहा। दर्शकों ने सनी को ठुमके लगाते हुए पसंद किया। ये ही वजह है कि सनी को अब आइटम सांग के लिए ऑफर मिलने लगे हैं। आलम यह है कि सनी ने कट्रीना को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां, वेलकम के सीक्वल में कट्रीना की जगह सनी लियोन ने ली है। अब आप सनी को ठुमके लगाते दिखेंगे। सनी की सनसनी जानने के लिए क्लिक करें

कट्रीना और सनी में आजकल कांटे की टक्कर छिड़ी हुई है। हालांकि दोनों का बैक ग्राउंड काफी हद तक एक जैसा ही है। दोनों ने विदेश से भारत की तरफ का दौरा किया है। अब देखना होगा कि कट्रीना को पीछे छोड़ सनी आगे निकल पाएंगी या नहीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर