विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का की पसंदीदा एक्ट्रेस हैं कट्रीना

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 02 Jan 2015 03:57 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jan 2015 04:10 PM (IST)

कई अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकी अनुष्का शर्मा का कहना है कि उनकी पंसदीदा सह कलाकार कट्रीना कैफ हैं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कई अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकी अनुष्का शर्मा का कहना है कि उनकी पंसदीदा सह कलाकार कट्रीना कैफ हैं और बॉलीवुड में किसी के साथ मुकाबले में विश्वास नहीं करती हैं।

सनी लियोन ने नरेंद्र मोदी से मांगा ये रेजोल्यूशन

अनुष्का ने कहा, 'हमें झगड़े जैसी चीजों को खत्म करने की जरूरत है। मैंने जब 'क्वीन' देखी तो कंगना रनौत से बात की। 'कॉकटेल' देखने के बाद दीपिका पादुकोण को फोन किया।'

लीक हुईं इस हीरोइन की अंतरंग तस्वीरें

अपनी फिल्म 'पीके' की सफलता से खुश अनुष्का ने बताया, 'कट्रीना मेरी पसंदीदा सह कलाकार हैं क्योंकि उनके साथ मेरा अच्छा रिश्ता है। वह एक अच्छी इंसान हैं और अभिमानी नहीं हैं। मुझे उनके साथ काम करने में बेहद मजा आया।' दोनों अभिनेत्रियों ने 'जब तक है जान' में एक साथ काम किया है।

अजय देवगन की फिल्म में निकोल किडमैन!