यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओ तेरी! इस मॉडल का पति ही बेचेगा उसकी न्यूड तस्वीरें
हॉलीवुड की सुपरमॉडल केट मॉस की न्यूड तस्वीरें अब पब्लिकली सामने आने वाली है और ये तस्वीरें खुद उनके पति ...और पढ़ें

मुंबई। हॉलीवुड की सुपरमॉडल केट मॉस की न्यूड तस्वीरें अब पब्लिकली सामने आने वाली है और ये तस्वीरें खुद उनके पति जेमी हिंस एक्जिबीशन में लगाने वाले हैं। उन्होंने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली है। इसको लेकर केट माॅस भी बहुत एक्साइटेड हैं।
रणवीर की पुरानी गर्लफ्रेंड के साथ करीबी बढ़ाती नजर आईं दीपिका!
केट इस बात से बहुत खुश हैं कि उनके पति उनकी न्यूड तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाने वाले हैं। उन्होंने इसमें अपने पालतू कुत्ते आर्ची को भी शामिल करने की योजना बना डाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'जेमी अपनी दूसरी फोटो एग्जिबीशन के लिए अपने घर के आसपास ली गई पत्नी केट की न्यूड तस्वीरों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं।
'दिल धड़कने दो' की टीम जाएगी इंटरनेशनल प्रमोशनल टूर पर
इसमें केवल केट ही आकर्षण का केंद्र नहीं होंगी, बल्कि जेमी और केट के पालतू कुत्ते आर्ची की तस्वीरें भी एग्जिबीशन में नजर आएंगी। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि इस बार जेमी अपनी पत्नी की सेमी न्यूड तस्वीरों पर ध्यान देंगे।
जानिए, जॉन पर छाया है किसका जुनून..
आपको बताते चलें कि जेमी अपनी फोटो एग्जिबीशन की शुरुआत पिछले साल जून में ही कर चुके हैं। यह उनकी दूसरी फोटो एग्जिबीशन होगी। अपनी पहली फोटो एग्जिबीशन न्यूॅयार्क में लगाई थी, जिसमें उन्होंने अपने बैंड की मेंबर एलिसन मोसहार्ट को बिस्तर पर दिखाया था।
Pics: जानिए इन अभिनेताओं के स्टार बनने की कहानी
यह तस्वीर सबसे ज्यादा दाम में बिकी थी। फिलहाल जेमी इस बार कुछ अलग करना चाहते हैं, इस वजह से ही वह केट को अपनी फोटो एग्जिबीशन का हिस्सा बनाने वाले हैं।
