विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ अली खान के अलावा इनको है करीना कपूर के मॉम बनने का इंतजार

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 02 Aug 2016 04:25 PM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2016 04:38 PM (IST)

करीना कपूर इस वक्त 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के बाद वो बॉलीवुड से प्रेग्नेंसी लीव ले लेंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं। दिसंबर में करीना मॉम और सैफ अली खान डैड बन जाएंगे। मगर कोई और भी है, जो बेबो के बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

ये हैं करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर, जिन्हें घर में आने वाले नन्हे मेहमान का वेल्कम करने के लिए बेकरार हैं। हाल ही में एक इवेंट में करिश्मा ने बताया, कि वो उस पल का इंतजार कर रही हैं, जब वो मौसी बन जाएंगी। लोलो ने मीडिया से कहा- "हम सभी बहुत खुश हैं, और काफी एक्साइटिड भी। हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्द्धन कपूर ने क्यों छोड़ दिया अपना घर

करिश्मा के दो बच्चे हैं। बेटी समायरा का जन्म 2005 में हुआ था, जबकि बेटे कियान का जन्म 2010 में हुआ। जाहिर है पूरे 6 साल बाद कपूर फैमिली में नन्ही खुशी आने वाली है। वैसे भी करिश्मा अपनी छोटी बहन करीना के बेहद करीब हैं, और अपनी निजी जिंदगी में उन पर काफी निर्भर रहती है।

करीना कपूर इस वक्त 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के बाद वो बॉलीवुड से प्रेग्नेंसी लीव ले लेंगी।