Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वजन घटाएंगी बेबो, लेकिन साइज जीरो से की तौबा

    By Edited By:
    Updated: Fri, 21 Feb 2014 10:50 AM (IST)

    एक बार फिर करीना कपूर खान अपने फिगर को लेकर सचेत हो रही हैं, लेकिन इस बार वे साइज जीरो की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने साइज जीरो से तौबा कर ली है।

    Hero Image

    मुंबई। एक बार फिर करीना कपूर खान अपने फिगर को लेकर सचेत हो रही हैं, लेकिन इस बार वे साइज जीरो की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने साइज जीरो से तौबा कर ली है।

    पढ़ें : हॉलीवुड के लिए परफेक्ट हैं सैफ

    सूत्रों ने बताया कि करीना देव बेनेगल की फिल्म 'बॉम्बे समुराई' के लिए अपना वजन घटा रही हैं। फिल्म के लिए करीना और उनके को स्टार फरहान अख्तर दोनों को तंदरुस्त दिखना जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दोनों कुछ किलो वजन घटा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'साइज जीरो अब नहीं करना।' वे इस बार बस फिल्म की जरूरत को ध्यान में रखते हुए फिट रहने की कोशिश कर रही हैं। इसके लिए वे खास ट्रेनिंग भी ले रही हैं।

    पढ़ें : जानिए करीना की खूबसूरती के राज

    आपको याद होगा कि साल 2008 की फिल्म टशन के लिए करीना ने साइज जीरो किया था।