विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजधानी में शूटिंग पूरी करके मॉम करीना लौटी मायानगरी, साथ में थे तैमूर, देखें तस्वीरें

By Rahul soniEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 04:35 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 12:14 PM (IST)

वीरे दी वेडिंग को शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं फिल्म की कहानी को मेहुल सूरी ने लिखा है।

राजधानी में शूटिंग पूरी करके मॉम करीना लौटी मायानगरी, साथ में थे तैमूर, देखें तस्वीरें
राजधानी में शूटिंग पूरी करके मॉम करीना लौटी मायानगरी, साथ में थे तैमूर, देखें तस्वीरें

मुंबई। तैमूर अली ख़ान की तस्वीरें जब भी आती हैं तो सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल हो जाती हैं। इस बार भी कुछ एेसा ही हुआ।

दरअसल, तैमूर अपनी मॉम के साथ राजधानी मतलब दिल्ली में थे। अब वो दिल्ली से लौटकर अपने शहर मुंबई लौट आए हैं। आइए आपको खबर के साथ दिखाते हैं तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें। दरअसल, फिल्म वीरे दी वेडिंग के पहले शेड्यूल के लिए करीना और सोनम कुछ दिन पहले दिल्ली पहुंची थीं। साथ में थी पूरी स्टारकास्ट। करीना तैमूर को भी साथ लेकर गई थीं। बताया जा रहा है कि करीना ने पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है और वो घर लौट आई हैं। 

यह भी पढ़ें: Exclusive: महिला सशक्तिकरण पर बनने वाली फिल्मों में मैंने सबसे अधिक काम किया है - ऋषि कपूर

यह है करीना और तैमूर के सबसे लेटेस्ट तस्वीर जिसमें आप देख सकते हैं कि तैमूर मॉम करीना की गोदी में हैं। बता दें कि यह तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट की हैं जहां पर करीना को स्पॉट किया गया था। 

फिल्म की बात करें तो करीना कपूर ख़ान और सोनम कपूर फिल्म वीरे दी वेडिंग में साथ नज़र आने वाली हैं। सोनम कपूर की बहन रिया कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। को-प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। आइए दिखाते हैं कुछ और तस्वीरें।  

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना ने ब्लैक एंट व्हाइट कॉम्बीनेशन वाली फॉर्मल ड्रेस कैरी की है। वहीं तैमूर ने चेक डिजाइन वाली शर्ट और ब्लू कलर का पैंट पहना है। इस ड्रेसअप में तैमूर काफी क्यूट लग रहे हैं। 

साथ ही तैमूर का यह लेटेस्ट फोटो दर्शाता है कि वो पहले से भी ज्यादा क्यूट हो गए हैं।

करीना के फेस पर स्माइल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता वो फि्ल्म की शूटिंग के साथ मदरहुड को बहुत एंजॉय कर रही हैं। बताते चलें कि, वीरे दी वेडिंग को शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं फिल्म की कहानी को मेहुल सूरी ने लिखा है। वीरे दी वेडिंग 2018 में रिलीज़ होगी।