Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेश यात्रा से लौटते ही तैमूर को अपनी नानी से मिलाने ले गयीं करीना कपूर ख़ान, देखें तस्वीर

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Mon, 14 Aug 2017 11:55 AM (IST)

    हाल के दिनों में कई एक्टर्स मीडिया से अपने बच्चों को छुपाते हुए देखे गए हैं। लेकिन करीना या सैफ़ कैमरा देखकर..

    विदेश यात्रा से लौटते ही तैमूर को अपनी नानी से मिलाने ले गयीं करीना कपूर ख़ान, देखें तस्वीर

    मुंबई। सैफ़ अली ख़ान अपनी वाइफ करीना कपूर ख़ान और बेटे तैमूर के साथ छुट्टी मना कर इंडिया लौट आये हैं। आपको बता दें कि इनका पूरा परिवार स्विट्ज़रलैंड गया था।

    इंडिया लौटते ही करीना अपनी मॉम बबीता से मिलने पहुंची, उनके साथ उनका लाडला तैमूर भी था। पिछले साल 20 दिसंबर को करीना कपूर ख़ान ने बेटे तैमूर को जन्म दिया था और उसके बाद से ही यह स्टार किड चर्चा में है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं इस रेड टी शर्ट में तैमूर कितने क्यूट लग रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: सैफ़-करीना बेटे तैमूर के साथ छुट्टी मना कर लौटे, तैमूर हो गया गया है और भी क्यूट

    हाल के दिनों में मीडिया में स्टार किड्स की धूम बढ़ी है और तैमूर अली ख़ान भी इस लिस्ट में काफी पॉपुलर हैं।

    इससे पहले रविवार को सुबह मुंबई एयरपोर्ट से भी सैफ़, करीना और तैमूर की तस्वीरें आई थीं।

    यह भी पढ़ें: फिर दिखा श्री देवी की स्टार डॉटर जाह्नवी कपूर का टशन, इन 5 तस्वीरों में देखिये उनका सुपरलुक

    बहरहाल, करीना बेटे तैमूर के साथ मॉम बबीता कपूर से मिलने पहुंची थीं। हाल के दिनों में कई एक्टर्स मीडिया से अपने बच्चों को छुपाते हुए देखे गए हैं। लेकिन, करीना या सैफ़ कैमरा देखकर तैमूर को छुपाने की कोशिश करते हुए कभी नहीं दिखे हैं!