विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना नहीं सिखा पाईं सैफ को जो काम, वो सिखा देगी ये फिल्‍म

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 16 Feb 2016 10:01 AM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2016 12:13 PM (IST)

करीना कपूर और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'की एंड का' का लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन इसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'की एंड का' का लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन इसमें एक घरेलू पति और करीना वर्किंग वूमेन के किरदार में नजर आएंगी। अर्जुन फिल्म में घर का पूरा काम करते हुए दिखाई देंगे। करीना ने बताया कि उनके रियल लाइफ हसबैंड सैफ अली खान को बिल्कुल भी खाना बनाना नहीं आता।

सनी 'घायल वन्स अगेन' के बाद इसलिए हैं सेलिब्रेशन के मूड में...

करीना-अर्जुन हाल ही में 'की एंड का' की प्रमोशन के लिए एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां जब उनसे पूछा गया कि क्या सैफ खाना बना लेते हैं। तो उन्होंने कहा, 'सैफ को कुछ भी बनाना नहीं आता है। अगर वह किचन में पहुंच जाएं, तब तो कोहराम ही आ जाता है। सैफ ने बार पास्ता बनाने की नाकाम कोशिश की थी। तब पूरे किचन की हालत देखने वाली थी।'

संगीता बिजलानी को किस करते सलमान खान कैमरे में हुए कैद

सैफ, राजा कृष्णा मेनन की अगली फिल्म में एक शेफ का किरदार निभाने जा रहे हैं। यह साल 2015 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'शेफ' की रीमेक है। क्या सैफ यह किरदार निभा पाएंगे, जबकि उन्हें बिल्कुल भी खाना बनाना नहीं आता है? इस पर करीना कहती हैं कि उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं है। उन्हें पूरा यकीन है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले वो सब्जी काटना और खाना बनाना सीख लेंगे। चलिए जो काम करीना, सैफ को नहीं सिखा पाईं वो फिल्म 'शेफ' में वह सीख जाएंगे।