विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी बेगम के नाम पर फिल्म प्रमोशन कर रहे हैं सैफ

By Edited By:
Published: Mon, 09 Sep 2013 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2013 05:39 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेताओं के फिल्मी कॅरियर में बहुत बार ऐसा मोड़ आता है जब उन्हें अपनी पत्‍ि‌नयों के नाम पर अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेताओं के फिल्मी करियर में बहुत बार ऐसा मोड़ आता है जब उन्हें अपनी पत्‍ि‌नयों के नाम पर अपनी फिल्मों का प्रमोशन करना पड़ता है। चटपटी दुनिया की सुर्खियों में पिछले कुछ समय से यह खबर लगातार टॉप पर बनी हुई है कि सैफ अली खान की अगली फिल्म 'हैपी एंडिंग' में उनकी बेगम करीअपनी बेगम करीना के नाम पर कर रहे हैं फिल्म प्रमोशन कपूर आइटम नंबर करती हुई नजर आएंगी।

सैफ अली खान की फिल्म 'हैपी एंडिंग' की शूटिंग लॉस एंजिलिस में हो रही है और इस फिल्म में उनकी हीरोइन इलियाना डिक्रूज हैं, लेकिन सैफ ने अपनी बेगम करीना कपूर खान के लिए भी एक स्पेशल आइटम नंबर रखा है। करीना और सैफ अली खान ने जब भी स्क्रीन शेयर की है उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचाया है। 'एजेंट विनोद', 'कुर्बान', 'टशन' और 'एलओसी कारगिल' ऐसी फिल्में हैं जिसमें करीना और सैफ एक साथ तो नजर आए पर यह फिल्में दर्शकों का दिल नहीं जीत सकीं।

इन दिनों करीना कपूर खान फिल्म गोरी तेरे प्यार में' की शूटिंग में व्यस्त हैं पर बॉलीवुड के सूत्रों का कहना है कि करीना जल्द ही अपनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म करके सैफ के लिए उनकी फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में आइटम नंबर करेंगी। बॉलीवुड के कुछ मुख्य सूत्र सैफ अली खान के अपनी बेगम करीना से अपनी ही फिल्म में आइटम नंबर कराने के पीछे का कारण फिल्म प्रमोशन को बता रहे हैं क्योंकि सैफ किसी भी कीमत पर अपनी फिल्म 'हेप्पी एंडिंग'को बॉक्स ऑफिस पर हिट होते हुए देखना चाहते हैं और यदि वो फिल्म में अपनी बेगम के साथ नाचते हुए नजर आएंगे तो दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में जा कर देखने के लिए आकर्षित जरूर होंगे। शायद इसी कारण सैफ, करीना को फिल्म 'हैप्पी एंडिग' में आइटम नंबर करने के लिए बोल रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर