'शेफ' बनने के सफ़र में सैफ अली खान के साथ होंगे नन्हें तैमूर?
अब जल्द ही शुरू हो जाएगा सुपरस्टार पेरेंट्स के फिल्मों का सफ़र मगर, हमेशा शाथ रहेंगे तैमुर!
मुंबई। तैमूर अली खान पटौदी ने 20 दिसम्बर को इस दुनिया में कदम रखा था और बहुत ही कम समय में वो बन गए सबकी आंखो का तारा। पापा सैफ अली खान और मां करीना कपूर खान ने इस नन्हें फ़रिश्ते के लिए लिया है अपने करियर से छोटा सा ब्रेक। आपको बता दें कि इस ब्रेक के बाद शुरू होगी इन सुपरस्टार पेरेंट्स की फिल्मों की कहानी मगर, ब्रेक के इस पार और उस पार दोनों तरफ होंगे नन्हें तैमूर!
सोच में पड़ गए? दरअसल, सैफ जनवरी में अपनी आने वाली 'शेफ' की शूटिंग करने वाले हैं जो कि लगभग पूरी हो चुकी है मगर, फिल्म के क्लाइमेक्स शूट के लिए सैफ अगले महीने जा रहें हैं यूरोप! और सुना हैं यहां उनके साथ उनकी पत्नी करीना और नन्हें तैमूर भी जाने वालें हैं।
इसे भी पढ़ें- सलमान ख़ान के बर्थडे पर राखी बहन शवता रोहिरा देंगी ये तोहफ़ा!
सुना है सैफ अपनी फैमिली को छोड़ कर कहीं नहीं जाना चाहतें, खासकर तैमूर से! इसलिए सैफ ने फैसला किया है कि वो करीना और तैमूर को अपने साथ यूरोप लेकर जाएंगे और फिल्म की शूटिंग ख़त्म करेंगे। वो शुरुआत के कुछ महीने तैमूर के साथ रहना चाहतें हैं। क्यूट! है ना?
इसे भी पढ़ें- अनुष्का-कटरीना ने लगाईं करण की क्लास, और खुश हो गई ये हीरोईन
फिल्म शेफ की बात की जाए तो यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म 'शेफ' की रीमेक है। इस फिल्म में सैफ शेफ के किरदार में नज़र आएंगे और यह फिल्म अगले साल 14 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है।