विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद अब ये 'थ्रिलिंग' काम करने जा रहे हैं करण सिंह ग्रोवर

By ManojEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2016 07:36 PM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2016 07:41 PM (IST)

करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपनी फिल्म 3 देव की शूटिंग ख़त्म की है। इन दिनों करण और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बिपाशा बासु से शादी के बाद करण सिंह ग्रोवर काफी लंबे समय तक हनीमून में व्यस्त रहे लेकिन अब अपने काम को लेकर हो गए हैं सीरियस और जल्द ही एक थ्रिलर में काम करते नज़र आ सकते हैं।

ख़बर है कि अभिनेता करण सिंह ग्रोवर एक बार फिल्म डायरेक्टर भूषण पटेल की थ्रिलर फिल्म में नज़र आएंगे। आप को बता दे कि करण ने भूषण पटेल की फिल्म अलोन से ही अपना बॉलीवुड डेब्यूट किया था जिसमें बिपाशा बासु भी लीड हीरोइन थी। फिल्म में काम करते वक्त ही दोनों की नज़रे चार हुई और बाद में दोनों जीवन साथी बन गए। बताया जा रहा है कि करण और भूषण पटेल के बीच काफी दोस्ताना है और फिल्म अलोन के समय ही दोनों ने एक और फिल्म में काम करना तय कर लिया था। करण इस इस अनटाइटल्ड फिल्म का फिलहाल नाम नहीं रखा गया है जबकि इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई और यूरोप में की जाएगी।

बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच

करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपनी फिल्म 3 देव की शूटिंग ख़त्म की है। इन दिनों करण और बिपाशा घर में आने वाले नए मेहमान को लेकर चर्चा में हैं जिसका खंडन करते हुए इस जोड़े ने कहा है कि ये सब अफ़वाह है।