विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्‍नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्‍पी, बताया सच

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2016 08:39 AM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2016 10:34 AM (IST)

एक अंग्रेजी वेबसाइट की मानें तो बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर हाल ही में उन्‍हें स्‍त्री रोग विशेषज्ञ के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन किया है। बिपाशा का कहना है कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा की शादी को अभी लगभग छह महीने हुए हैं।

प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बिपाशा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को कहा, 'मेरी अपील है कि लोग हमारे जीवन के इस बड़े फैसले को सिर्फ हम पर छोड़ दें। मेरी प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। पता नहीं कौन ये अफवाह उड़ा रहा है।' इस दौरान बिपाशा बेहद नाराज लग रही थीं।

रणबीर कपूर झल्लाहट में मीडिया के कैमरों को ये क्या दिखा गए...!

दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट की मानें तो बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर हाल ही में उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास लेकर गए थे। वहीं पिछले महीने बिपाशा को कई बार क्लिनिक के चक्कर लगाते देखा गया। शायद इसी वजह से यह उम्मीद की जा रही थी कि बिपाशा जल्द खुशखबरी सुनाने वाली हैं। लेकिन बिपाशा ने अब अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम लगा दिया है।

तस्वीरें: बीएसएफ के बेस कैंप पहुंचे अक्षय कुमार ने सैनिकों को बताया रियल हीरो

बिपाशा और करण ने करीब एक साल के अफेयर के बाद इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। 30 अप्रैल 2016 को हुई दोनों की शादी में कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी और हाल ही में दोनों 'भाभी जी घर पर हैं' में साथ नजर आए थे।

पॉर्न एक्ट्रेस जेना जेम्सन की संपत्ति जान चौंक जाएंगे, देखें तस्वीरें