Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉम्बे वेलवेट: विलेन के अवतार में करण जौहर

    फिल्म निर्माता करण जौहर जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में एक अहम भूमिका में नज़र आएंगे। करण ने ट्विटर पर फिल्म में अपना पहला लुक जारी किया है। इस तस्वीर में करण पहली बार पतली मूछों में और हाथ में व्हिस्की ग्लास लिए दिख रहे हैं। करण

    By Monika SharmaEdited By: Updated: Mon, 09 Feb 2015 11:41 AM (IST)

    मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में एक अहम भूमिका में नज़र आएंगे। करण ने ट्विटर पर फिल्म में अपना पहला लुक जारी किया है। इस तस्वीर में करण पहली बार पतली मूंछों में और हाथ में व्हिस्की का गिलास लिए दिख रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरनेट पर वायरल हुई इस अभिनेत्री की सेमी न्यूड तस्वीरें

    करण इस फिल्म में पहली कैजाद खमबट्टा नाम के विलेन का किरदार निभा रहे हैं। करण ने ट्वीट किया, 'अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट का विलेन, कैजाद खमबट्टा, जिसे मैं निभा रहा हूं।' अभी तक कई फिल्मों में कैमियो कर चुके करण जौहर पहली बार किसी फिल्म में बेहद अहम किरदार निभा रहे हैं।

    क्या वाकई कपल हैं आलिया और सिद्धार्थ?

    इससे पहले 'बॉम्बे वेलवेट' में जॉनी बलराज नाम के बॉक्सर का रोल कर रहे रणबीर कपूर और जैज सिंगर रोजी नोरान्हा का रोल कर रही अनुष्का शर्मा के लुक भी जारी किए गए थे।

    एआईबी विवादः करण से खफा हुए सलमान-शाहरुख!