विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण ने ली 'बाहुबली' को हिन्दी में रिलीज करने की जिम्मेदारी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 03 May 2015 08:23 AM (IST)Updated: Sun, 03 May 2015 09:00 AM (IST)

करण जौहर ने ऐलान किया है कि वो 'बाहुबली - द बिगिनिंग' को हिंदी में रिलीज करेंगे। इस फिल्म के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर ने ऐलान किया है कि वो 'बाहुबली - द बिगिनिंग' को हिंदी में रिलीज करेंगे। इस फिल्म के दो पार्ट्स को तमिल और तेलुगु में बनाया गया है।

लगा लीजिए शर्त, पहचान नहीं पाएंगे इस बॉलीवुड एक्टर को!

करण ने अनिल थडानी के साथ मिलकर इस फिल्म को हिंदी में रिलीज करने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। करण ने ट्वीट किया, 'एसएस राजमौली के काम को पेश करने को लेकर गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ये फिल्म 10 जुलाई 2015 को रिलीज होने जा रही है।'

तस्वीरें: देखिए ऋषि कपूर के 10 लुक

इस फिल्म का डायरेक्शन साउथ के मशहूर निर्माता एसएस राजमौली ने किया है। ये फिल्म ऐतिहासिक प्रेम कहानी पर आधारित है।

राजमौली ने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'बाहुबली को हिंदी में रिलीज करने के लिए करण जौहर से जुड़ने पर बहुत खुश हूं।'

सेंसर में अटकी अनुराग कश्यप की 'बॉम्बे वेलवेट'