विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर हुए भावुक, शेयर की पापा और शाहरुख की फोटो

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 02 Sep 2015 02:04 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 02:32 PM (IST)

करण जौहर उदास हैं, शायद उन्‍हें अपने स्‍वर्गीय पिता की याद सता रही है। इसलिए उन्‍होंने माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर उदास हैं, शायद उन्हें अपने स्वर्गीय पिता की याद सता रही है। इसलिए उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में करण के पिता यश जौहर और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन 'जज्बा' के लिए सीख रहीं अरबी भाषा!

इस फोटो में यश जौहर और शाहरुख खान एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं। ये दोनों फिल्म 'डुप्लीकेट' के एक बड़े से पोस्टर के आगे खड़े हुए हैं। 'डुप्लीकेट' साल 1998 में रिलीज हुई थी, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फोटो तभी की है। इस फोटो के साथ करण जौहर ने कैप्शन लिखा...

इसके तुरंत बाद शाहरुख खान ने ट्वीट किया और लिखा...

करण जौहर और शाहरुख खान ने इससे पहले फिल्म 'माई नेम इज खान' में काम किया, जो लगभग 5 साल पहले रिलीज हुई थी। हालांकि जल्द ही ये जोड़ी फिर एक साथ काम करती नजर आने वाली है। इस फिल्म को गौरी शिंदे निर्देशित करेंगी।

बता दें कि यश जौहर का 26 जून 2004 को छाती में इंफेक्शन के काण निधन हो गया था। इसके बाद से करण जौहर ही धर्मा प्रोडक्शन को संभाल रहे हैं।

डॉली बिंद्रा की शिकायत पर राधे मां के खिलाफ एफआइआर दर्ज