विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इत्तेफाक' के लिए करण जौहर ने सोनाक्षी सिन्हा पर लगाई ये पाबंदी

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2016 04:25 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2016 04:46 PM (IST)

1969 में रिलीज हुई मर्डर मिस्ट्री 'इत्तेफाक' में राजेश खन्ना और नंदा ने लीड रोल्स निभाए थे। रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा के होने की खबरें हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा 'इत्तेफाक' के रीमेक में फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में एक्टिंग करने के लिए प्रोड्यसूर करण जौहर ने उन्हें एक दिलचस्प सलाह दी है।

करण ने सोना से कहा है, कि रीमेक में काम करने के लिए वो ओरिजिनल फिल्म बिल्कुल ना देखें, ताकि रीमेक को अलग फ्लेवर मिल सके। 1969 में रिलीज हुई मर्डर मिस्ट्री 'इत्तेफाक' में राजेश खन्ना और नंदा ने लीड रोल्स निभाए थे। सोनाक्षी के साथ मेल लीड में सिद्धार्थ मल्होत्रा के होने की खबरें हैं। इस रीमेक को शाह रूख खान की कंपनी रेड चिलीज, करण की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और बीआर फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। अगर सिद्धार्थ इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ पेयर अप होते हैं, तो दोनों की ये पहली फिल्म होगी।

करीना कपूर को इस मामले में फॉलो करना चाहती हैं सोनाक्षी सिन्हा

हालांकि सिद्धार्थ कह चुके हैं, कि वो फिल्म में सोनाक्षी के साथ रोमांटिकली पेयर्ड नहीं हैं। खबरे ये भी आ चुकी हैं कि फिल्म में अक्षय खन्ना विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। 'इत्तेफाक' को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।