विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा को भारी पड़ा यह मजाक, लटक गई कानून की तलवार

By Edited By:
Published: Thu, 09 Jan 2014 09:24 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2014 10:42 AM (IST)

साल 2013 कॉमेडियन कपिल शर्मा खूब सुर्खियां बटोरी। भले ही फिर वो उनके शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की प्रसिद्धि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। साल 2013 कॉमेडियन कपिल शर्मा खूब सुर्खियां बटोरी। भले ही फिर वो उनके शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की प्रसिद्धि हो या गुत्थी का विवाद। लेकिन इस बार खबरों में बने रहने के पीछे कोई और ही कारण है। जी हां चर्चा है कि कपिल का शो कानूनी झमेले में फंस सकता है।

पढ़ें : जो कारनामा कपिल शर्मा नहीं कर पाए, उसे अंजाम देंगे गुत्थी

हाल ही में कपिल ने अपने शो में एक गर्भवती महिला पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की थी। कपिल को टिप्पणी करते हुए अंदाजा भी नहीं होगा कि इस तरह का मजाक करके वे कानूनी झमेले मे फंस सकते हैं। कपिल ने यह टिप्पणी अपने शो के उस ताजा एपिसोड में की थी, जिसमें हेमा मालिनी मेहमान के तौर पर आई थीं।

महिला कमिशन की ओर से इस खबर की पुष्टि की गई है कि उन्हें कपिल के खिलाफ इस तरह की शिकायत मिली है। बताया जाता है कि पांच जनवरी को कपिल ने शो के दौरान गर्भवती महिला के ऊपर कोई अभद्र टिप्पणी की थी। इसे लेकर महिलाओं ने खूब विरोध जताया और कपिल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कपिल को इस तरह से खुलेआम किसी भी महिला के लिए कुछ भी नहीं कहना चाहिए था।

गौरतलब है कि गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर के चले जाने के बाद से वैसे ही कपिल का शो और वे खुद मुश्किल में पड़ गए थे। अभी एक विवाद सुलझा ही नहीं था कि दूसरा आ खड़ा हुआ है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर