विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जुरासिक वर्ल्ड' बनी इतिहास की तीसरी सबसे कामयाब फिल्म

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 23 Jul 2015 06:02 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2015 07:18 PM (IST)

फिल्मों के इतिहास में वैसे भी 'जुरासिक' सीरीज का अपना एक मुकाम है, मगर इसकी ताजा फिल्म ने काफी अलग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मों के इतिहास में वैसे भी 'जुरासिक' सीरीज का अपना एक मुकाम है, मगर इसकी ताजा फिल्म ने काफी अलग स्थान हासिल किया है। खबर है कि फिल्मों के इतिहास में यह फिल्म तीसरी सबसे कामयाब फिल्म बनकर उभरी है।

अमिताभ के बाद अब गोविंदा भी बनेंगे यूपी के किसान

जी हां, दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के मामले में 'अवतार' और 'टाइटैनिक' के बाद 'जुरासिक वर्ल्ड' का नाम शुमार हो गया है। डायनासोर थ्रिलर फिल्म ने 1.52 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। इस साल की पांच प्रमुख फिल्मों में यह फिल्म शुमार हो गई है।

अनुष्का शर्मा से पूछ लिया गया कुछ ऐसा कि हो गईं कन्फ्यूज

साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हुई कोई भी फिल्म एक बिलियन के आंकड़े को पार नहीं कर पाई थी। 'जुरासिक वर्ल्ड' जापान में पांच अगस्त को रिलीज होगी। यूएस और चीन वैसे भी बड़े बाजार के तौर पर देखे जाते हैं। 'जुरासिक वर्ल्ड' टॉप पर जाती दिखाई दे रही है। 'टाइटैनिक' के 2.18 बिलियन डॉलर और 'अवतार' के 2.79 बिलियन डॉलर के आंकड़े के पीछे खड़ी है। यह फिल्म भारत में 11 जून को रिलीज हुई थी।