विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब जूही चावला ने आमिर खान को कह दिया 'शैतान'

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 28 Jan 2016 08:13 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 28 Jan 2016 10:47 AM (GMT+05:30)

जूही चावला ने आमिर खान के साथ कई फिल्‍मों में साथ काम किया है। दोनों की काफी अच्‍छी बनती भी है, लेकिन हाल ही में जब जूही से आमिर के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने चौंकाने वाला बयान दिया।

News Article Hero Image

मुंबई। जूही चावला ने आमिर खान के साथ कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की काफी अच्छी बनती भी है, लेकिन हाल ही में जब जूही से आमिर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया। जूही ने कहा आमिर दिखते मासूम हैं, लेकिन हैं बहुत शैतान।

अजब इत्तेफाक! 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के सभी स्टार्स का हुआ ब्रेकअप

पिछले दिनों जूही चावला की फिल्म 'चॉक एन डस्टर' रिलीज हुई, जिसकी काफी तारीफ हुई। हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जूही चावला ने कहा, 'आमिर खान ऊपर से भले ही सीधे दिखते हों, लेकिन वो बड़े शैतान हैं। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह मुझे डराने के लिए मेरे पीछे सांप लेकर दौड़े थे।'

WATCH: हिरानी की 'साला खड़ूस' का नया प्रोमो हुआ रिलीज

बता दें कि आमिर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर नजर आएंगी। उधर जूही चावला के खाते में इन दिनों कोई फिल्म नजर नहीं आ रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।