विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनी सिंह के साथ काम करना चाहते हैं अमेरिकन म्यूजिशियन

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 19 Oct 2015 07:12 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2015 07:22 AM (IST)

अमेरिकन म्यूजिक कंपोजर सोनी जॉन ने भारतीय रैपर हनी सिंह के साथ काम करने की इच्छा जताई है। ग्रैमी अवॉर्ड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अमेरिकन म्यूजिक कंपोजर सोनी जॉन ने भारतीय रैपर हनी सिंह के साथ काम करने की इच्छा जताई है।

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सोनी जॉन मूर उर्फ स्क्रिलेक्स ने देश के लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह के साथ काम करने की इच्छा जताई है।

आलिया ने बॉयफ्रेंड, शादी पर की खुलकर बातें, बच्चे भी चाहिए उन्हें ऐसे

स्क्रिलेक्स हाल में ही भारत यात्रा पर आए थे, लेकिन हनी सिंह से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी।

अमेरिकी संगीत निर्माता ने कहा, 'मैंने यो यो हनी सिंह के बारे में सुना है। वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, उनके साथ मिलकर काम करने में मुझे अच्छा लगेगा।'

दरअसल हनी सिंह को जब स्क्रिलेक्स के भारत आने की सूचना मिली, वो वापस जा चुके थे।

हालांकि, हनी सिंह की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी लेकिन स्क्रिलेक्स के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर वो बहुत रोमांचित और खुश हैं।

भारतीय गायक को उम्मीद है कि एक दिन वो जरूर स्क्रिलेक्स के साथ मिल कर काम कर सकेंगे।

फिल्मों के लिए टीवी नहीं छोड़ेंगे गुरमीत चौधरी