विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटिंग के दौरान जॉन हुए जख्‍मी, हॉस्पिटल से पोस्‍ट की ये फोटो

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 16 Oct 2015 10:40 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2015 11:52 AM (IST)

जॉन अब्राहम के फैंस के लिए बुरी खबर है। हाल ही में वो अपनी नई फिल्‍म 'फोर्स 2' की शूटिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जॉन अब्राहम के फैंस के लिए बुरी खबर है। हाल ही में वो अपनी नई फिल्म 'फोर्स 2' की शूटिंग के दौरान जख्मी हो गए, जिसके बाद उन्हें सर्जरी तक करानी पड़ी। जॉन ने फेसबुक पर यह फोटो पोस्ट कर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी है। इस फोटो में जॉन हॉस्पिटल के बेड पर दिख रहे हैं।

उन्होंने इस फोटो के साथ अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है, 'मिल रही शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया। हर दिन बेहतर हो रहा हूं और जल्द ही सेट पर वापसी करूंगा।' आपको बता दें कि इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म 'फोर्स 2' की शूटिंग बुडापेस्ट में चल रही है। फिल्म 'फाेर्स' के इस सीक्वल में एक्शन सीन की भरमार होगी। प्रोड्यूसर विपुल शाह ने बताया कि एक सीन में जॉन को पूरे फोर्स के साथ किक मारकर एक डोर को खोलना था। मगर इसी चक्कर में उनके घुटने में चोट लग गई और उनकी ये हालत हो गई।

अब सुनील शेट्टी के बेटे को भी लॉन्च करने की तैयारी में हैं सलमान

उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी करनी पड़ी। अब डॉक्टर्स ने उन्हें एक हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद ही वो शूटिंग पर लौट पाएंगे। जाॅन हाल ही में कॉमेडी फिल्म 'वेलकम बैक' में नजर आए थे। अब उनकी आने वाली फिल्मों में 'फोर्स 2' के अलावा 'हेरा फेरी 3', 'रॉकी हैंडसम' और 'ढिसूम' शामिल हैं।