विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब सुनील शेट्टी के बेटे को भी लॉन्च करने की तैयारी में हैं सलमान

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 16 Oct 2015 09:08 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2015 11:24 AM (IST)

सलमान खान ने हाल ही में फिल्म 'हीरो' से सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को बॉलीवुड में लॉन्च किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान ने हाल ही में फिल्म 'हीरो' से सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। अब वो सुनील के बेटे आहन को भी इंडस्ट्री में लाने की तैयारी कर रहे हैं।

'बिग बॉस 9' के कैप्टनशिप टास्ट को लेकर विवाद, रो पड़ीं किश्वर

सुनील शेट्टी ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'आहन को लॉन्च करने का सलमान का प्लान है। अभी इसमें 2-3 साल लगेंगे। आहन तैयार हो रहा है। आहन वो सब कर रहा है, जो एक्टर बनने के लिए जरूरी है, जैसे डांस, एक्टिंग और बाकी चीजें। वो दुनियाभर में घूमकर बहुत सारी चीजें सीख रहा है।'

सलमान बॉलीवुड में नए टैलेंट को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म 'हीरो' में उन्होंने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को भी लॉन्च किया था।

सलमान जल्द ही फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में नजर आएंगे। इसके अलावा वो आदित्य चोपड़ा की होम प्रोडक्शन फिल्म 'सुल्तान' भी कर रहे हैं।

शाहिद ने एक्स गर्लफ्रेंड करीना से कर डाली आलिया की तुलना