विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा से मुकाबला इन्हें पड़ा बहुत भारी

By Edited By:
Published: Tue, 22 Apr 2014 10:02 AM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 10:11 AM (IST)

सुनील ग्रोवर को भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि कपिल शर्मा से मुकाबला उन्हें इतना भारी पड़ेगा कि उनका शो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुनील ग्रोवर को भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि कपिल शर्मा से मुकाबला उन्हें इतना भारी पड़ेगा कि उनका शो 'मैड इन इंडिया' तय वक्त से पहले ही बंद हो जाएगा। खबर है कि मैड इन इंडिया के आखिरी एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है और 4 मई को इस शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा।

कपिल के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाले सुनील ग्रोवर ने बड़े जोर-शोर से अपना कॉमेडी शो शुरू किया था। बताया जाता है कि मैड इन इंडिया के 26 एपिसोड का कांट्रेक्ट हुआ था, लेकिन कमजोर टीआपी के चलते फरवरी में शुरू हुआ यह शो 13 एपिसोड के बाद शो बंद हो रहा है।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक 18 अप्रैल को शो के अंतिम एपिसोड शूटिंग पूरी हो गई। 4 मई को शो आखिरी बार टीवी पर आएगा। सूत्र बताते हैं कि टीवी रेटिंग में आई गिरावट की वजह से ऐसा हो रहा है। शो के आगाज से ही अंदाजा लग गया था कि ये ज्यादा दिन तक चल नहीं सकता है। गुत्थी से चुटकी बने सुनील ग्रोवर का जादू इस शो में नहीं चल सका।

पढ़ें : वक्त से पहले ही खत्म हो जाएगा ये शो

पढ़ें : कॉमेडी नाइट्स के फैंस की उम्मीदों पर फिर गया पानी