विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..और कॉमेडी नाइट्स के फैंस की उम्मीदों पर फिर गया पानी

By Edited By:
Published: Fri, 11 Apr 2014 08:36 AM (IST)

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के फैंस को उस समय हैरानी हुई, जब उन्हें पता चला कि सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के फैंस को उस समय हैरानी हुई, जब उन्हें पता चला कि सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी कॉमेडी नाइट्स में वापसी कर सकते हैं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी क्योंकि सुनील और कपिल शर्मा दोनों ने ही इस बात से इंकार कर दिया।

दरअसल सुनील ग्रोवर के फेसबुक पेज पर उनकी तरफ से एक मैसेज पोस्ट किया गया था, 'अब हम दोनों के बीच सारी गलतफहमियां दूर हो गई हैं, एक बार फिर हम स्टेज पर साथ रॉक करने के लिए तैयार हैं।' हालांकि सुनील और कपिल दोनों ने ही इन खबरों को सिरे से खारिज किया है। सुनील ग्रोवर का कहना है कि उनका ऐसा कोई फेसबुक पेज है ही नहीं, उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा है।

कुछ समय पहले कपिल ने भी सरेआम कहा था कि अगर गुत्थी कॉमेडी नाइट्स में वापसी करना चाहती हैं तो कपिल उनका दिल से स्वागत करेंगे। वैसे भी गुत्थी का नया शो मैड इन इंडिया की टीवी रेटिंग खस्ता चल रही है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनील कॉमेडी नाइट्स में वापस आ सकते हैं।

इस खबर को पढ़ने के बाद शायद टीवी देखना बंद कर देंगे आप

पढ़ें : केजरीवाल नहीं आएंगे कपिल के शो में