विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तिग्मांशु की फिल्म में माही करेंगी आइटम सांग

By Edited By:
Published: Mon, 10 Dec 2012 02:46 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2012 03:09 PM (IST)

निर्देशक तिग्मांशु धुलिया का माही गिल के बारे में सोचना कुछ नया नहीं है। माही गिल निर्देशक तिग्मांशु के साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जिगर शाह, मुंबई। निर्देशक तिग्मांशु धुलिया का माही गिल के बारे में सोचना कुछ नया नहीं है। माही गिल निर्देशक तिग्मांशु के साथ साहेब बीवी और गैंगस्टर में भी काम कर चुकी है और इसके सीक्वल में भी नजर आएंगी।

अगर अफवाहों पर विश्वास किया तो तिग्मांशु इस बार माही को आइटम नंबर के लिए कास्ट करेगें। पंजाबी कुड़ी को इस बार आइटम सांग में नजर आएंगी। निर्देशक तिग्मांशु की फिल्म में सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा दिखाई देगें। और माही गिल अपने आइटम सांग से दर्शकों को लुभा पाएंगी या नहीं यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

निर्माता राहुल मित्रा का कहना है कि गाने के लिए माही तिग्मांशु की पहली पसंद है। इसके अलावा जब हमने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से मुलाकात की और गाने को लेकर चर्चा की तो उनका भी यही कहना था कि माही इस गाने के लिए एक परफेक्ट डांसर है।

फिल्मी गलियारे की गर्मागर्म चर्चाओं की अगर बात करे तो तिग्मांशु और माही की इक्वेशन बहुत अच्छी है, ऐसा माना जा रहा है कि जरूर दोनों के बीच कुछ ना कुछ खिचड़ी जरूर पक रही है। वैसे भी जहां धुआं होता है वहां आग तो होती ही है।

मिड डे

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर