विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या 'तेवर' के मोशन पोस्टर से नाराज थे ये अभिनेता?

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 22 Nov 2014 09:38 AM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 09:59 AM (IST)

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'तेवर' का प्रमोशन कैंपेन हाल ही में शुरू हुआ है। कुछ दिन पहले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'तेवर' का प्रमोशन कैंपेन हाल ही में शुरू हुआ है। कुछ दिन पहले फिल्म के मोशन पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किए गए थे। सुनने में आया है कि फिल्म में नकारात्मक किरदार निभा रहे मनोज बाजपेयी पोस्टर में खुद को कम तवज्जो मिलने से नाराज थे।

एक सूत्र ने कहा, 'मनोज बाजपेयी ने तेवर में काफी बड़ा किरदार निभाया है। क्योंकि वो महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे थे इसलिए निर्माताओं ने उन्हें लंबे शूट शेड्यूल के लिए मना लिया। हालांकि वो ये देखकर नाराज़ हैं कि पहले पोस्टर में उन्हें कम महत्व दिया गया है। अब ये देखना है कि फाइनल एडिट में उनके कितने सीन रखे गए हैं।'

अभिनेता ने प्रोडक्शन टीम को अपनी नाराजगी ज़ाहिर की थी और इस मामले को सुलझा लिया गया है। सूत्र ने बताया, 'उन्होंने निर्माताओं से कहा कि उन्हें सही पब्लिसिटी नहीं मिली और मामला सुलझा लिया है। उनके कुछ सीन प्रोमो में बाद में शामिल किए गए।'

फिल्म के एक अन्य सूत्र ने बताया कि पब्लिसिटी कैंपेन एक अलग अंदाज में प्लान किया गया है और किरदारों को एक के बाद एक करके दिखाया जाएगा। सूत्र ने कहा, 'हमने मनोज के लिए दिलचस्प इवेंट्स डिजाइन किए हैं और उनके किरदार का खुलासा अगले महीने किया जाएगा।'

मनोज ने इन खबरों से इंकार किया है जबकि संजय कपूर ने कहा, 'मैंने ये अजीब अफवाह सुनी है। ये सच नहीं है।'

पढ़ेंः 'तेवर' दिखाने का यही है सही समयः अर्जुन कपूर

पढ़ेंः ये कैसी मुश्किल में फंसी सोनाक्षी सिन्हा!