यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ये कैसी मुश्किल में फंसी सोनाक्षी सिन्हा!
सोनाक्षी सिन्हा एक नई परेशानी में फंस गई हैं। अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म एक्शन जैक्सन और रजनीकांत के ...और पढ़ें

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा एक नई परेशानी में फंस गई हैं। अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' और रजनीकांत के साथ फिल्म 'लिंगा' दिसंबर में एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं। जबकि अर्जुन कपूर के साथ उनकी फिल्म 'तेवर' जनवरी की शुरुआत में रिलीज होगी। अब सोनाक्षी इन तीनों फिल्मों के प्रमोशन की डेट्स निकालने की जद्दोजहद में लगी हैं।
पिछले साल नवंबर में भी सोनाक्षी इस तरह की स्थिति में फंस गई थी। उस वक्त उनकी फिल्म 'बुलेट राजा' और 'आर राजकुमार' एक हफ्ते के अंतर में रिलीज होने वाली थी।सूत्रों ने कहा, 'अपनी तीन फिल्मों के प्रमोशन में अपना समय बांटना उनके लिए बड़ा काम होगा। वो अपनी डेट्स में उलझी हैं क्योंकि वो किसी एक फिल्म को दूसरे से ज्यादा महत्व नहीं दे सकती।'
सूत्रों ने कहा, ' उनके लिए बेशक दोनों फिल्मों को प्रमोट करना और किसी एक को ज्यादा महत्व देना मुश्किल होगा। 'लिंगा' तमिल सिनेमा में उनकी शुरुआत है इसलिए उन्हें चेन्नई और मुंबई के बीच सफर करते रहना पड़ेगा।'
वीकेंड में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म तेवर को एक रियलिटी शो में अकेले ही प्रमोट करते नज़र आए थे क्योंकि सोनाक्षी को लिंगा के म्यूजिक लॉन्च के लिए चेन्नई जाना था। इस कार्यक्रम ने गाना गाया था, 'ऑल द रजनी फैन्स डोंट मिस दाइ चांस, लिंगा डांस लिंगा डांस'। इस पर रजनी शरमा गए थे।
सोनाक्षी के प्रवक्ता ने कहा, 'वो तीनों फिल्मों को प्रमोट करेंगी।'
