विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये किनके साथ इश्क फरमा रही हैं जैकलीन फर्नांडिस!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 06 Dec 2014 11:15 AM (IST)Updated: Sat, 06 Dec 2014 11:39 AM (IST)

जैकलीन फर्नांडीस फिल्म निर्देशक साजिद खान से ब्रेक अप के बाद अपने काम में बेहद व्यस्त हो गईं थी। लेकिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जैकलीन फर्नांडीस फिल्म निर्देशक साजिद खान से ब्रेक अप के बाद अपने काम में बेहद व्यस्त हो गईं थी। लेकिन लगता है कि अब उनकी जिदंगी में फिर से कोई प्यार के रंग भरने के लिए आ गया है। हालांकि इससे पहले जैकलीन का नाम फिल्म 'किक' में उनके को-स्टार सलमान खान के साथ भी जुड़ा। लेकिन ये कौन है जिसने उनकी जिंदगी में हाल ही में दस्तक दी है।

हम बात कर रहे बिल्डर और सोशलाइट इम्तियाज खत्री की, जिनका नाम सुष्मिता सेन के साथ भी जोड़ा जा चुका है। इम्तियाज और जैकलीन हाल ही में एक नाइट क्लब में पार्टी करते दिखे और उन्हें देखने वाले लोगों ने बताया कि दोनों ने एक पल के लिए भी एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा।

अगर सूत्रों की मानें तो इम्तियाज पूरी तरफ जैकलीन के प्यार में हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। क्या इस बार जैकलीन प्यार के मामले में लकी साबित होंगी? क्या इम्तियाज ही उनके मिस्टर राइट होंगे, ये तो वक्त ही बताएगा।

पढ़ेंः सलमान पर 'फिदा' हुईं जैकलीन!

पढ़ेंः जब होटल में 2 दिनों तक बंद रही जैकलीन फर्नांडीस