विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेलीविजन पर इस तरह के दृश्य को पहले कभी नहीं देखा होगा आपने

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 21 Nov 2014 02:37 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 08:14 AM (IST)

अन्तरंग दृश्यों के साथ फिल्में बनाना आज हिंदी सिनेमा का एक अहम हिस्सा बन चुका है। कोई भी फिल्म ऐसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अन्तरंग दृश्यों के साथ फिल्में बनाना आज हिंदी सिनेमा का एक अहम हिस्सा बन चुका है। कोई भी फिल्म ऐसी दृश्यों के बिना अधूरी मानी जाती है, ऐसा फिल्म निर्माताओं का मानना है। वैसे इस मामले में अभी तक भारतीय टेलिवीजन अछूता रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

जो लोग एमटीवी पर दिखाए जाने वाले ‘कैसी ये यारियां’ को पसंद करते हैं उन्हें अब इस शो में कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जिसे शायद टीवी के किसी शो पर पहले कभी नहीं देखा गया होगा। सूत्रों की माने तो ‘कैसी ये यारियां’ के प्रमुख कलाकार अभिषेक मलिक और विभा आनंद के बीच हाल ही में अन्तरंग दृश्य को फिलमाया गया है।

ये दोनों स्क्रीन पर बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। शो के दौरान बड़े ही पेशेवर तरीके से दोनों ने किसिंग सीन को अंजाम दिया। खबर के मुताबिक दोनों को इस सीन के लिए करीब दस बार रिटेक देने पड़े।

पढ़ेंः स्टार प्लस का नया शो 'मैं तेरा हीरो'