Move to Jagran APP

सब्यासाची के वाइल्ड कलेक्शन के साथ कुटूर वीक का आगाज

इंडिया कुटूर फैशन वीक की शुरुआत मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन के साथ हुई। उन्होंने अपने शानदार कलेक्शन के साथ शो का कर्टेन रेज किया। भारत के विभिन्न प्रदेशों की कढा़ईयों के संगम को लेकर मॉडर्न वियर बनाने में माहिर साब्यासाची ने अपने शो में पूरे भारत की

By Monika SharmaEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 09:18 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 09:43 AM (IST)
सब्यासाची के वाइल्ड कलेक्शन के साथ कुटूर वीक का आगाज

मोनिका शर्मा, नई दिल्ली। इंडिया कुटूर फैशन वीक की शुरुआत मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन के साथ हुई। उन्होंने अपने शानदार कलेक्शन के साथ शो का कर्टेन रेज किया।

loksabha election banner

मॉर्डन और क्लासी लुक की जादूगरी से हुआ फैशन शो का आगाज

भारत के विभिन्न प्रदेशों की कढा़ईयों के संगम को लेकर मॉडर्न वियर बनाने में माहिर साब्यासाची ने अपने शो में पूरे भारत की आर्ट को एक मंच पर पेश। बंगाल से लेकर जरदोजी और रेशम की फाइन कढ़ाई के साथ उन्होंने दिल को भाने वाला कलेक्शन रैंप पर उतारा।

भारत में सबसे ज्यादा शिकार होने वाली बर्ड बटेर से प्रेरित होकर सब्यासाची ने अपना पूरा कलेक्शन तैयार किया था लेकिन वो इसे पूरी तरह फाइन और डार्क रखना चाहते थे। उन्होंने इसमें एंब्रोइडरी का भी काफी इस्तेमाल किया था।

डिजाइनर ने भारत के विभिन्न हिस्सों में इस्तेमाल होने वाली एंब्रोइडरी का इस्तेमाल किया जिसमें जरदोसी, रेशम का काम, पारसी और बादला का काम भी शामिल थी। पूरे कलेक्शन को पारंपरिक लुक में रखा गया था। पुरानी एंब्रोइडरी को मॉर्डन अंदाज में पेश करने की डिजाइनर की कोशिश सफल रही।

सब्यासाची ने पुरुषों के लिए बनाए गए कलेक्शन को भी बेहद शाही अंदाज में पेश किया था। लड़कों के कुर्तों और अचकन पर एंब्रोइडरी और चटक रंगों का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है, इसे डिजाइनर ने बेहतरीन तरीके से पेश किया।

सब्यासाची ने अपने कलेक्शन को क्लासी लुक देने के लिए पैरिस के फुटवियर डिजाइनर क्रिस्टियन लौबुटिन के साथ कोलाबरेशन किया था। लौबुटिन ने कलेक्शन की जमकर तारीफ की।

जब पूछा गया कि इस कलेक्शन को तैयार करने में कितना वक्त लगा तो सब्यायाची ने बताया कि उन्होंने महज दो महीने के अंदर ही इसे तैयार किया है। मजाकिया अंदाज में डिजाइनर ने आगे कहा कि ये भारत है और यहां सब कुछ संभव है और उन्हें इस बात पर गर्व है कि वो ऐसे देश से हैं जहां कुछ भी हो सकता है।

उम्मीद की जा रही थी कि सब्यासाची अपने शो में किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को शो स्टॉपर बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बारे में पूछे जाने पर डिजाइनर ने कहा कि क्रिस्टियन लौबुटिन दुनियाभर की कई खूबसूरत हस्तियों के लिए फुटवियर डिजाइन कर चुके हैं इसलिए उनके लिए लौबुटिन ही शो स्टॉपर थे।

इंडिया कुटूर फैशन वीक में रॉयल फील की रहेगी रौनक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.