मॉर्डन और क्लासी लुक की जादूगरी से हुआ फैशन शो का आगाज
देश के विभिन्न राज्यों के संगम को लेकर मॉडर्न वियर बनाने में माहिर फैशन डिजाइनर साब्यसाची मुखर्जी ने बुधवार को अपने शो में पूरे भारत की आर्ट को एक मंच पर लाकर दिखा दिया। बंगाल की कारीगरी से लेकर जरदोजी और रेशम की फाइन हाथ की कढ़ाई के साथ उन्होंने
वंदना यादव, नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों के संगम को लेकर मॉडर्न वियर बनाने में माहिर फैशन डिजाइनर साब्यसाची मुखर्जी ने बुधवार को अपने शो में पूरे भारत की आर्ट को एक मंच पर लाकर दिखा दिया।
'बजरंगी भाईजान' ने जीता पाकिस्तान का दिल
बंगाल की कारीगरी से लेकर जरदोजी और रेशम की फाइन हाथ की कढ़ाई के साथ उन्होंने मन को भाने वाला कलेक्शन बनाया। एमेजॉन इंडिया कुटूर वीक के ओपनिंग शो में उन्होंने भारत की हंटिंग बर्ड बटेर से प्रेरित होकर अपने कलेक्शन को पेश किया। कलेक्शन को मॉडर्न और क्लासी रखते हुए उन्होंने गहरे रंगों का प्रयोग किया।
शो का आकर्षण रंगों का बेहतरीन संयोजन था। ग्रे शेड, ब्लैक, मरून और क्रीम कलर के परिधान रैंप पर नजर आए। सब्यासाची ने मेन्स कलेक्शन को भी खूबसूरती से दर्शाया। शेरवानी और जैकेट्स पर परंपरागत कढ़ाई बेहद फब रही थी। साब्यसाची ने बताया कि उनके परिधान आरामदायक हैं। इनका वाइल्ड लुक और ट्रेवल नेचर इनकी खासियत रही।
इतना ही नहीं साब्यसाची के शो में पेरिस के मशहूर फुटवियर डिजाइनर क्रिस्टियन लौबुटिन के फुटवियर शो का आकर्षण बने।