विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार्ली चैपलिन बनने को बेताब हैं विद्या बालन

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 28 Jun 2015 08:42 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2015 09:11 AM (IST)

विद्या बालन लेजेंडरी कॉमिक एक्टर और फिल्ममेकर की जबरदस्त फैन हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो चैपलिन पर आधारित फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। विद्या बालन लेजेंडरी कॉमिक एक्टर और फिल्ममेकर चार्ली चैपलिन की जबरदस्त फैन हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो चैपलिन पर आधारित फिल्म में उनका रोल करना चाहती हैं। विद्या ने गुरुवार को 'चैपलिन लाइन्स' एग्जिबिशन का उद्घाटन किया।

'पीकू' के ईयरिंग्स को हथियाना चाहती हैं दीपिका

विद्या ने कहा, 'मैं चार्ली चैपलिन की फिल्म करना चाहूंगी। मुझे मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी चार्ली चैपलिन बनी हुई अच्छी लगी थी। मैं चार्ली चैपलिन बनना चाहूंगी। वो मेरी जिंदगी में बड़ी प्रेरणा रहे हैं।'

इस एग्जिबिशन को चार्ली चैपलिन को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया है। यह खास चार्ली चैपलिन को उनके 125वें जन्मदिन और सिल्वर स्क्रीन पर 100 साल पुरे होने के उपलक्ष्य में उन्हें मानवंदना दी जा रही है। इस एक्जिबिशन में चार्ली चैपलिन के कार्टून्स होंगे, जो दुनिया भर के 200 कार्टूनिस्ट के द्वारा बनाये गए है।

विद्या ने कहा, 'भारत और दुनियाभर से 28 बच्चों, 28 महिलाओं कलाकारों, करीब 200 कलाकारों ने चार्ली चैपलिन को अलग-अलग तरीके से समझा और उन्हें ड्रॉ किया है। किसी ने चार्ली चैपलिन को कॉलीग्राफी के जरिए बनाया है, जो काफी एक्साइटिंग है।'

विद्या बालन हाल ही में फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में नजर आईं थी।

'जज्बा’ के बाद नई फिल्म की तैयारी में संजय गुप्ता