विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, क्‍यों बेटी टीना अहूजा को देख गोविंदा की आंखें हुईं नम!

By Test1 Test1Edited By:
Published: Mon, 21 Sep 2015 08:32 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2015 02:26 PM (IST)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों काफी भावुक और खुश नज़र आ रहे है। हाल ही में उन्‍होंने इसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों काफी भावुक और खुश नज़र आ रहे है। हाल ही में उन्होंने इसके पीछे का राज सबके सामने उजागर किया। यह राज उनकी बेटी टीना अहूजा से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' से की।

गोविंदा ने खुलासा करते हुए बताया, 'मैं अपनी बेटी टीना अहूजा को बड़े पर्दे पर देखकर भावुक हो गया था। मुझे यकीन नहीं हुआ कि यह फिल्म उसने खुद से की है। जब मैंने उसे स्क्रीन पर देखा, तो उस समय मेरी आंखें भर आई थीं।'

करीना आज पटौदी पैलेस में मनाएंगी 36वां जन्मदिन

वहीं गोविंदा ने टीना को लेकर यह भी बताया, 'टीना एक जिम्मेदार बेटी है। उसके जीवन की हर तरक्की के लिए मैं कामना करता हूं।' टीना को इंडिया लीडरशीप कॉनक्लेव और बिजनेस अवॉर्ड सेरमनी में 'सेकंड हैंड हसबैंड' के लिए पहला अवॉर्ड भी मिला।

गोविंदा ने अवॉर्ड को लेकर खुशी जाहिर करते हुए बताया, 'यह बहुत ही हर्ष की बात है कि उसको गणेश महोत्सव जैसे खास मौके पर पहला अवॉर्ड मिला। मैं अपने पूरे परिवार की ओर से प्रार्थना करता हूं कि टीना एक कामयाब एक्ट्रेस बने। जब उसने अपना पहला अवॉर्ड लिया, उस समय हम सब बेहद खुश थे। हो सकता है वह सारी बाधाओं को पार करते हुए सुपरस्टार बने। बप्पा से यह मेरी प्रार्थना है।'

शाहरुख ने बच्चों को नहीं दिखाया था 'कल हो ना हो' का आखिरी सीन

इसके साथ ही गोविंदा ने बताया, 'हमारी संस्कृति में जब हमारी दुआ पूरी होती है, तो हम उस काम के पीछे की गई कड़ी मेहनत पर यकीन करते है। मुझे यकीन है कि टीना में अच्छी बेटी और अच्छी इंसान की समझ आनी शुरू हो गई है और मेरी इच्छा पूरी हुई। मैं उसको जीवन के हर कदम पर सपोर्ट करूंगा।'

आप को बता दें, गोविंदा की बेटी नर्मदा ने फिल्मी करियर की शुरुआत टीना अहूजा के नाम से 'सेकंड हैंड हसमैंड' से की। इस फिल्म में एक्ट्रेस टीना अहूजा और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल लीड रोल में थे।

बाप रे! एमिला क्लार्क को ऑनलाइन मिल रहे हैं ऐसे कमेंट्स