विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मसान के बाद मुझे कोई फिल्म ऑफर नहीं हुईः रिचा चड्ढा

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 02 Aug 2015 08:35 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 09:05 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा इंडिया फैशन वीक 2015 के चौथे दिन फैशन डिजाइनर रेनू टंडन के लिए शो स्टॉपर बनीं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मोनिका शर्मा, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा इंडिया फैशन वीक 2015 के चौथे दिन फैशन डिजाइनर रेनू टंडन के लिए शो स्टॉपर बनीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की।

फिल्मों में अब सुनाई देंगी गालियां, सेंसर बोर्ड ने वापस ली लिस्ट!

रिचा की फिल्म 'मसान' को कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल चुकी है। इसके बाद बॉलीवुड में काफी समय से काम कर रही रिचा की अहमियत अब इंडस्ट्री में बढ़ने लगी है। लेकिन रिचा का कुछ और ही कहना है। एक्ट्रेस ने बताया कि 'मसान' के बाद उन्हें कोई नई फिल्म ऑफर नहीं हुई है।

जब इस बारे में रिचा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं अपनी शुरुआत गैंग्स ऑफ वासेपुर को मानती हूं और मसान के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ है। ऐसा नहीं है कि मुझे उसके बाद ज्यादा अहमियत मिलने लगी है। मुझे एक भी नई फिल्म ऑफर नहीं हुई है।'

ये बात वाकई चौंकाने वाली है कि 'मसान' में अपनी दमदार एक्टिंग से न सिर्फ फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत की हस्तियों का दिल जीत चुकी रिचा को अब तक कोई फिल्म ऑफर नहीं की गई है।

रिचा ने 2008 में आई फिल्म 'ओए लक्की लक्की ओए' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था लेकिन उन्हें 2012 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहचान मिली।

ये है सेक्सी मल्लिका शेरावत का फेवरेट आसन