विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्लास में सो जाती थीं करीना, स्कूल जाना नहीं था पसंद

By Edited By:
Published: Thu, 04 Sep 2014 03:32 PM (IST)Updated: Thu, 04 Sep 2014 03:46 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने खुलासा किया कि उन्हें स्कूल जाना पसंद नहीं था और वे क्लास में सो जाती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने खुलासा किया कि उन्हें स्कूल जाना पसंद नहीं था और वे क्लास में सो जाती थीं।

33 वर्षीय करीना भारत में शिक्षा को बढ़ावा देने वाले यूनिसेफ के अभियान का हिस्सा हैं। करीना ने बताया, 'मां मुझे स्कूल के लिए सुबह 6 बजे जगाती थीं और मैं हमेशा कहती थी कि एक घंटा और सोने दो। मैं 10 साल की उम्र में स्कूल जाने का दबाव महसूस करती थी। तब मेरे स्कूल बैग का वजन सबसे ज्यादा होता था। मैं क्लास में सो जाती थी। मुझे क्लास में टीचर्स की तवज्जो नहीं मिलती थी क्योंकि मैं पढ़ाई में औसत दर्जे की थी।'

बतौर करीना, 'आगे की बेंच पर बैठने वाले बच्चों को टीचर्स की तवज्जो मिलती थी और मैं खुद को अलग-थलग महसूस करती थी। इसलिए मैंने मां को कहा था कि मैं घर पर पढ़ाई करूंगी या फिल्म देखूंगी।'

करीना कपूर दिल्ली में चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल्स एंड सिस्टम्स (सीएफएसएस) पैकेज की लॉन्चिंग के लिए आई थीं।

पढे़ं: आलिया भट्ट से क्यों खफा हैं करीना

क्लिक करके देखें, कैसे ऊप्स मोमेंट की शिकार हुई करीना