विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं बॉलीवुड में किसी का भी करियर बना सकता हूं : करण जौहर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 08 Jul 2015 03:50 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2015 05:07 PM (IST)

फिल्‍मकार करण जौहर इन दिनों डांस रियलिटी टीवी शो 'झलक दिखला जा' को लेकर चर्चा में हैं। शाहिद कपूर भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मकार करण जौहर इन दिनों डांस रियलिटी टीवी शो 'झलक दिखला जा' को लेकर चर्चा में हैं। शाहिद कपूर भी उनके साथ जज की कुर्सी पर नजर आएंगे। खैर, करण जौहर का कहना है कि बॉलीवुड में वो किसी का भी करियर बना सकते हैं।

शाहिद की दुल्हन ने शादी करने से कर दिया था इंकार

करण से जब पूछा गया कि क्या चीज वो बेहतर बना सकते हैं तो उन्होंने कहा, 'मैं केक बना सकता हूं। मैं करियर भी बना सकता हूं।' करण ने बॉलीवुड में कई निर्देशकों का करियर बनाया है।

इनमें करण मल्होत्रा, पुनीत मल्होत्रा, शकुन बत्रा के साथ ही आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन जैसे कलाकारों के नाम भी शामिल हैं।

नीतू ने नातिन के साथ मनाया बर्थडे, ऋषि ने शेयर की तस्वीर

करण और आलिया जल्द ही एक इंग्लिश चैनल के साथ जुड़े नजर आएंगे। दोनों ही इंग्लिश शो के बहुत बड़े फैंस हैं। इस बारे में आलिया ने कहा, 'इस चैनल का कंटेंट बहुत ही बढ़िया है। हम दोनों इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।' करण ने कहा, 'मैं हमेशा ही टीवी देखकर खुश होता हूं। मुझे टीवी पर काम करने में मजा आता है।'