विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद की दुल्‍हन ने शादी करने से कर दिया था इंकार

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 08 Jul 2015 01:44 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2015 06:13 PM (IST)

वैसे तो मंगलवार को शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी हो गई, मगर चर्चा है कि एक समय था ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो मंगलवार को शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी हो गई, मगर चर्चा है कि एक समय था जब उनकी नई-नवेली दुल्हन उनसे शादी करने को तैयार नहीं थीं। जी हां, सूत्रों के मुताबिक, मीरा राजपूत ने शुरुआत में शाहिद कपूर के साथ शादी करने से इंकार दिया था और इसकी वजह उनके बीच उम्र का फासला था।

नीतू ने नातिन के साथ मनाया बर्थडे, ऋषि ने शेयर की तस्वीर

शाहिद कपूर 34 साल के हैं, जबकि मीरा राजपूत की उम्र केवल 21 साल है। इस लिहाज से दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर हुआ। ऐसे में एक वक्त ऐसा था जब यह शादी मुश्किल लग रही थी। चर्चा है कि मीरा राजपूत अपनी और शाहिद कपूर की उम्र के अंतर को लेकर काफी परेशान थीं।

शाहिद ने शादी के बाद मीरा के साथ शेयर की पहली सेल्फी

कहा जा रहा है कि मीरा राजपूत को उनकी बड़ी बहन ने इस शादी के लिए राजी किया। चर्चा तो यह भी है कि शाहिद कपूर ने भी अपनी तरफ से काफी कोशिश की और मीरा राजपूत को मनाने में लगे रहे। अंत में दोनों पक्षों की काफी कोशिशों के बाद वह शादी के लिए राजी हो गईं।

अब कंगना ने अपनी ही फिल्म का क्यों उड़ाया मजाक?

शाहिद कपूर अब मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात राधा स्वामी सत्संग ब्यास के जरिए हुई थी। दोनों के परिवार वाले उन्हें मानते हैं। खैर, जो भी हो, अब दोनों की शादी की हो चुकी है और उनके प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं देने में लगे हैं।